PM Modi कल करेंगे मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति का वर्चुअली शुभारंभ

 मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति का शुभारंभ 13 मई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।





मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 13 मई को शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में स्टार्टअप नीति की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के 500 स्टार्टअप के प्रतिनिधि और 1500 युवा मौजूद रहेंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जु़ड़ेंगे। इस कार्यक्रम से पहले नौ मई को शहर के स्टार्टअप को निवेशकों से मिलवाने के लिए कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के स्टार्टअप द्वारा तैयार उत्पाद और सेवाओं को निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा और फंडिंग जुटाने की कोशिश की जाएगी। आयुक्त उद्योग और सचिव लघु व मध्यम उद्योग विभाग पी. नरहरी ने कार्यक्रम तय होने की पुष्टि की है। इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लड्ढा का कहना है कि अब कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।


इंटरनेट मीडिया पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण

उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि मप्र के इंदौर के बेहतर स्टार्टअप के अनुभव भी इस कार्यक्रम में साझा किए जाएं। इस कार्यक्रम में बताया जाएगा कि शहर के कौन से स्टार्टअप कितने समय में कितनी पूंजी प्राप्त कर चुके हैं। इससे अनुमान लगाना आसान होगा कि शहर के स्टार्टअप की गति कैसी है। शहर को स्टार्टअप कैपिटल बनाने के लिए प्रदेश के अधिकारी भी स्टार्टअप संचालकों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा स्टार्टअप शामिल हो सकें, इसके लिए इसका सीधा प्रसारण भी इंटरनेट मीडिया पर किया जाएगा। कार्यक्रम होने के बाद 14 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शहर के कुछ स्टार्टअप विशेषज्ञ अमेरिका जा रहे हैं। वहां के निवेशकों और उद्योगपतियों के समक्ष भी इंदौर की विशेषता बताई जाएगी और निवेशकों को इंदौर आने का न्योता दिया जाएगा। नौ मई को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए भी यह कोशिश की जा रही है कि पांच से दस स्टार्टअप को निवेश मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

Hillstone CBD Gummies - Is It The Most Famous Wellbeing Item It Vows To Be?

Apex keto gummies – Fake Exposed 2022, Is It Really Effective Or Scam?

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?