Vicky Kaushal ने Katrina Kaif और दोस्तों संग मनाया अपना बर्थडे; शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही अपना 34वां जन्मदिन मनाए हैं। इस मौके पर कैटरीना कैफ के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है।
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी शादी के पांच महीने पूरे होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होती रही है, जिसे देखने की एक्साइटमेंट फैंस में अभी भी है। बता दें विक्की कौशल ने 16 मई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। खास बात यह है कि एक्टर अपना बर्थडे इस बार अमेरिका में सेलिब्रेट किए हैं। इस दौरान एक्टर ने पत्नी कैटरीना और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन की झलक दिखाई हैं, जिसे देख फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इस बार अपना बर्थडे न्यू यॉर्क में मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है उन्होंने केक काटते हुए वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें देख सकते हैं कि एक्टर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट, टोपी और सन ग्लास पहने हुए झूला पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।इसके आलावा दूसरे वीडियो में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ केक काटते नजर आ रहे हैं। दोनों हैप्पी मूड में इस दिन को यादगार बनाया। मौके पर उनके फ्रेंड्स उनके लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाते नजर आए। इस पोस्ट पर फैंस भी लव रिएक्ट करते हुए एक्टर लगातार बधाई दे रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने शेयर की फिलिंग
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति के बर्थडे पर उन्होंने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने विक्की कौशल संग तस्वीरें अपलोड की है, जिसमें कपल न्यूयॉर्क सिटी में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस व्हाइट फ्लोरल प्रिंट शर्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वहीं विक्की कौशल अपने बर्थडे पर ब्लू टी-शर्ट और ब्लू कैप के साथ ब्लैक शेड्स में दिखे, जो स्मार्ट लुक में नजर आए।

Comments
Post a Comment